फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के दिन रंग में भंग: पड़ोसियों ने ससुर और बहू को दिया छत से धक्का, बुजुर्ग की टूटी पसली और पैर की हड्डी

Sun, 08 Mar 2026 10:03 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपियों ने दोनों को छत से नीचे निर्माणाधीन प्लॉट में धक्का दे दिया। इस हादसे में बुजुर्ग ससुर ओमप्रकाश की पसली और पैर की हड्डी टूट गई है।
विज्ञापन
ससुर और बहू को छत से पड़ोसी युवकों ने दिया धक्का - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित मलेरना गांव में होली के दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई है। छत पर हुड़दंग करने से रोकने पर पड़ोसियों ने एक महिला और उसके बुजुर्ग ससुर के साथ मारपीट की। आरोपियों ने दोनों को छत से नीचे धक्का दे दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos

कीचड़ से खेली होली
पीड़िता रेखा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी ननद और बहनोई के साथ छत पर होली खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले रोहित और मोहित अपने दो साथियों के साथ वहां आ गए। आरोपियों ने रंगों की जगह कीचड़ से होली खेलनी शुरू कर दी। रेखा ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।

ससुर की टूटी पसली और पैर की हड्डी
शोर सुनकर रेखा के ससुर ओमप्रकाश बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोपियों ने दोनों को छत से नीचे निर्माणाधीन प्लॉट में धक्का दे दिया। इस हादसे में बुजुर्ग ससुर ओमप्रकाश की पसली और पैर की हड्डी टूट गई है। दोनों घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई
सदर बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने इस घटना पर संज्ञान लिया है। पीड़िता रेखा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। मेडिकल रिपोर्ट की पुष्टि के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें