सुभाष कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने बताया कि 6 अक्तूबर को वह बाजार आई थी। तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसे बहला फुसला कर अपने साथ रेलवे रोड स्थित एक निजी होटल में ले गया।
आरोप है कि युवक ने होटल में उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पर्दाथ पिलाकर दुष्कर्म किया। इस घटना के बारे में बताने पर आरोपी युवक ने जान से मारने की धमकी दी। महिला ने अपने पति को सारी वारदात के बारे में बता दिया। पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।