फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजान हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: फारुक ने जंगल में किया कत्ल, जुमे की नमाज पढ़ने गया था; 'घर' बनी वजह

Sun, 16 Mar 2025 09:58 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 इमरान ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी बेटा फैजान 7वीं क्लास में पढ़ता था। शुक्रवार 14 मार्च को दोनों पिता-बेटे नमाज पढ़ने मस्जिद गए थे। जुमे की नमाज पढ़कर फैजान मस्जिद से बाहर आया था जबकि इमरान अंदर ही थे।
विज्ञापन
मृतक फैजान और पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद स्थित बड़खल गांव की पहाड़ियों में मृत मिले फैजान (15) की हत्या पड़ोस में रहने वाले फारुक ने ही की थी। पुलिस ने हत्याकांड को सुलझाने का दावा करते हुए रविवार को फारुक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी यूपी प्रतापगढ़ का मूल निवासी है और यहां बड़खल एरिया में किराये पर रहता है। वो गांव बड़खल में ही एक वर्कशॉप में वेल्डिंग का काम करता है।

विज्ञापन
Trending Videos

फारुक को घर आने से मना करता था फैजान
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी फारुक से पूछताछ में सामने आया कि वह फैजान के मकान के पास ही किराये पर रहता है। फारुक अक्सर फैजान के घर आता जाता रहता था। फैजान को फारुक का अपने घर आना पसंद नहीं था और उसे घर आने से मना करता था। 

जंगल में ले जाकर तेजधार हत्यार से की हत्या
फारुक ने पूछताछ में बताया कि इसी बात को लेकर फैजान व उसका झगड़ा था। 14 मार्च को वह फैजान को अपने साथ बड़खल गांव की पहाड़ी में ले गया। वहां पर उसने तेजधार हथियार घोंपकर फैजान की हत्या कर दी और मौके से भाग गया। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ करेगी।

नमाज पढ़ने गया था फैजान
मामले में बड़खल निवासी इमरान ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी बेटा फैजान 7वीं क्लास में पढ़ता था। शुक्रवार 14 मार्च को दोनों पिता-बेटे नमाज पढ़ने मस्जिद गए थे। जुमे की नमाज पढ़कर फैजान मस्जिद से बाहर आया था जबकि इमरान अंदर ही थे। वो यहां से बाहर निकले तो फैजान नहीं दिखा और इमरान घर चले गए। लेकिन रात तक फैजान नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। 
विज्ञापन

लकड़ी काटने गए लोगों को दिखी थी लाश
शनिवार 15 मार्च की सुबह लकड़ी काटने गए लोगों ने बड़खल गांव की पहाड़ी के जंगल में फैजान का शव लहूलुहान हालत में देखा तो पुलिस व परिवार मौके पर पहुंचे। इमरान के बयान पर सूरजकुंड थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई। अब अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने फारुक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें