फरीदाबाद। संजय कॉलोनी चौकी इलाके में सात वर्षीय मासूम के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित पहली कक्षा का छात्र है। आरोपियों की उम्र 19 से 20 साल के बीच है। पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे सात साल का बेटा गली में खेल रहा था। तभी वहां पर पड़ोसी पवन व बिट्टू आ गए। उन्होंने बच्चे को किसी बात को लेकर डराया और उसे अपने घर ले गए। यहां उसके साथ गलत काम किया। इसी दौरान गली में रहने वाला एक अन्य युवक जतिन यादव कमरे में कुछ सामान लेने पहुंचा। गेट को अंदर से बंद देखकर उसने आवाज लगाकर गेट खुलवाया। काफी देर बाद पवन और बिट्टू ने दरवाजा खोला। अंदर से मासूम को निकलता देख जतिन ने कारण पूछा। इस पर बच्चे ने सारी हकीकत बता दी। मां ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। चौकी प्रभारी संदीप दहिया ने बताया कि दोनों आरोपी पड़ोस में ही रहते हैं। बच्चे का मेडिकल करवाया कराया गया है। आरोपी फरार हैं।