फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पड़ोसी ने डंडे से पीट-पीटकर की महिला की हत्या, पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला ने भैंस खुलने पर बांधने को कहा था, भड़के युवक ने सिर पर डंडे से किए ताबड़तोड़वार
विज्ञापन

- हत्या के बाद भी घर से नहीं भागा आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव घोड़ी में महिला ने पड़ोसी से भैंस बांधने के लिए कहा तो डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला ने भैंस के खुलने पर युवक से केवल उसे बांधने के लिए कहा था। महिला मुड़कर वापस जाने लगी तो आरोपी ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी। चांदहट थाना पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश के अनुसार गांव घोड़ी निवासी कुंदन ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह मजदूरी करता है। मंगलवार सुबह वह अपनी 60 वर्षीय पत्नी रतिया के साथ घर पर ही था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले राहुल की भैंस खुलकर बाहर घूम रही थी। उसकी पत्नी रतिया ने गली में जाकर राहुल को आवाज मारी और भैंस को बांधने के लिए कहा। जैसे ही उसकी पत्नी वापस मुड़ कर घर की तरफ आने लगी, राहुल ने पीछे से रतिया पर डंडे से वार किया। सिर में डंडा लगने से रतिया जमीन पर गिर पड़ी। आरोपी राहुल नीचे गिरी हुई रतिया के सिर पर ताबड़ तोड़वार करता रहा। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचा और रतिया को ग्रामीणों की मदद से छुड़ाया। जब घटना के बारे में राहुल के परिजनों से कहा गया तो उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। गंभीर रूप से घायल रतिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर राहुल, रोहित, राजपाल, नेहा व बिजेंद्री के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी राहुल को पुलिस ने पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या करने के बाद घर में ही घुसा रहा आरोपी
मृतका के परिजनों के अनुसार महिला रतिया पर डंडे से ताबड़तोड़ वार करने के बाद भी आरोपी को पछतावा नहीं हुआ। उल्टा उसके परिजनों ने भी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने खुद को अपने घर के अंदर बंद कर लिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला। काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खुलवाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य परिजन फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें