फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दोस्त के साथ मिलकर 10वीं के छात्र ने अपने ही अपहरण की रची साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने नाबालिग दोनों छात्रों को किया काबू
विज्ञापन

-दसवीं के पेपर के बाद दी थी दोस्तों को पार्टी, उसे पूरा करने के लिए रची साजिश


संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। एक कॉलोनी निवासी 10वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र ने अपने पिता से रुपये ऐंठने के लिए अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने अपहरण की साजिश रचकर फिरौती की मांग कर डाली। बेटे के अपहरण के बाद पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छात्र के गुमशुदगी होने का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार देर सांय एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि किसी ने उसके मोबाइल पर उसके बेटे के हाथ पैर बांधकर मुंह पर बंधा हुआ वीडियो डाला है, जिसका अपहरण किया गया और लाखों रुपये की फिरौती की मांग की है। नाबालिग छात्र के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने नाबालिग छात्र की तलाश के लिए चार टीमें गठित कर साइबर की मदद से फिरौती मांगने वाले नंबर को ट्रेस किया। पुलिस ने साइबर की मदद से छात्र को सोमवार की देर रात बल्लभगढ़ के मेट्रो स्टेशन से दोस्त के साथ काबू कर लिया। नाबालिग छात्र ने बताया कि दसवीं कक्षा के पेपरों के बाद उसने अपने दोस्तों को होटल में ले जाकर पार्टी दी, जिसमें उसके पिता के खाते से हजारों रुपये खर्च हुए। उन्हीं रुपयों को पूरा करने के लिए उसने अपने दोस्त संग मिलकर अपहरण होने की झूठी साजिश रची। पुलिस ने नाबालिग दोनों छात्रों को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें