बल्लभगढ़। तिगांव के गांव जसाना में होम थिएटर की तेज आवाज को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पीड़ित ने मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव जसाना निवासी मुरारी ने बताया कि 2 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10 बजे उनका पड़ोसी विजय अपने घर के गेट पर तेज आवाज में होम थिएटर चला रहा था। जब उन्होंने विजय से आवाज धीमी करने के लिए कहा तो वह गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि इसके बाद विजय ने उनका हाथ मरोड़कर उन्हें नीचे गिरा दिया और मारपीट की। संवाद