फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मंझावली क्षेत्र में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, 180 टन रेता बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
तिगांव थाना पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। तिगांव थाना पुलिस ने अवैध रूप से रेत के खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव मोज्जमाबाद माजरा सेखपुर (मंझावली क्षेत्र) में करीब 180 टन यमुना रेता बरामद किया है। मामले में अवैध खनन एवं खनिज चोरी के आरोप में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई थाना प्रभारी रणबीर सिंह के नेतृत्व में विशेष अभियान के तहत की गई। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध रूप से जमा किया गया यमुना रेता बरामद हुआ। थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि अवैध खनन और खनिज चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में भी नियमित रूप से छापेमारी की जाएगी। यमुना क्षेत्र में अवैध रेता खनन लंबे समय से प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। अवैध खनन से जहां सरकार को राजस्व का नुकसान होता है, वहीं नदी के प्राकृतिक स्वरूप और पर्यावरण पर भी गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन या खनिज चोरी की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। लोगों के सहयोग से खनन की इस समस्या को समाप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें