फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान शिविर पोर्टल पर लंबित मामलों की समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला प्रशासन ने जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने समाधान शिविर पोर्टल पर लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।



मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद डीसी ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित शिकायतों की प्रगति का आकलन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग लंबित मामलों की एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) तुरंत पोर्टल पर अपलोड करें, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




समीक्षा में सामने आया कि वर्ष 2024 और 2025 की कई शिकायतों पर अब तक एटीआर दर्ज नहीं की गई है। इस पर डीसी ने नाराजगी जताते हुए राजस्व विभाग को तत्काल बैठक कर जमीन संबंधी मामलों के निपटारे के निर्देश दिए। इसके अलावा शिक्षा, डीएचबीवीएन, एचएसवीपी, उद्योग और समाज कल्याण विभाग को भी अपनी रिपोर्ट शीघ्र अपडेट करने को कहा गया।



डीसी ने एटीआर प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता को दी गई सूचना और उसकी संतुष्टि का उल्लेख अनिवार्य रूप से किया जाए। साथ ही समाधान रिपोर्ट में संबंधित अधिकारी का नाम और फोन नंबर दर्ज करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर ऐसा होना चाहिए जिससे शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो। आमजन से अपील की गई कि वे सोमवार और वीरवार को आयोजित समाधान शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें