फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: उस्तरे से गर्दन पर किया हमला, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। संत नगर में दोस्त को गाली देने को लेकर हुए विवाद में युवक ने नाई की दुकान में रखे उस्तरे से अपने ही दोस्त की गर्दन पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी 19 वर्षीय पीयूष निवासी संत नगर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी सेक्टर-16 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि संत नगर निवासी अरमान ने चौकी सेक्टर-16 में शिकायत दी थी कि उसका बेटा रिहान बंगाली मोहल्ले में नाई की दुकान चलाता है। 29 अगस्त को पीयूष ने दुकान पर रिहान की गर्दन पर उस्तरे से हमला कर दिया था। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-17 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रिहान और पीयूष आपस में दोस्त हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें