संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सिद्धदाता आश्रम में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ विधि-विधान के साथ हुआ। स्वामी अनिरुद्धाचार्य ने घट स्थापना की, जबकि पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने आरती कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद और प्रसाद वितरित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया।
पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने नवरात्र के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नवरात्र आत्मसंयम, शुचिता और सदाचार अपनाने का पर्व है। इन नौ दिनों में श्रद्धालुओं को माता की भक्ति, ध्यान और पूजन के साथ अपने जीवन में अनुशासन को भी महत्व देना चाहिए।
उन्होंने बताया कि वर्ष 1989 में आश्रम की स्थापना के समय से ही यहां शारदीय नवरात्र के दौरान विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। नौ दिवसीय आयोजन के दौरान माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी।