फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टरों और सोसाइटियों में नवरात्र की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टरों और सोसाइटियों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को सोसाइटियों में नवरात्र का पांचवां दिन मां स्कंदमाता की आराधना के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आगमन सोसाइटी निवासी अंकित त्यागी और पुरी प्राणायाम सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान ने बताया कि सोसाइटियों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भक्ति गीतों और मां दुर्गा के जयकारों से सोसाइटियों का माहौल भक्तिमय हो गया। लोगों ने एक साथ बैठकर भजन-कीर्तन का आनंद लिया और मां के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें