फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री के आदेश के बाद निगम ने सील किया सामुदायिक भवन

विज्ञापन
सामाजिक धार्मिक संगठन के कार्यालय को सील करते नगर निगम कर्मचारी । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम की जमीन पर धार्मिक संगठन के अवैध कब्जे को बुधवार को सील कर दिया गया। मंगलवार को आयोजित हुई लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के समक्ष कर सामुदायिक भवन बनाने के साथ व्यावसायिक गतिविधियां चलाने का मामला उठाया गया था। इस पर गंभीरता बरते हुए उपमुख्यमंत्री ने निगमायुक्त यशपाल यादव को कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद निगम ने संगठन का भवन सील कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई बैठक में समिति के सदस्य आनंदकांत भाटिया ने बताया था कि बीके चौक स्थित नगर निगम मुख्यालय के साथ फरीदाबाद धार्मिक एवं सामाजिक संगठन नामक एक संस्था ने निगम की जमीन पर कब्जा कर सामुदायिक भवन बना लिया है। उस भवन में शादी-विवाह जैसी व्यवसायिक गतिविधियां की जा रही है। इससे नगर निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं संगठन राजस्व कमा रहा है। यानी जमीन निगम की और कमाई कोई और कर रहा है। इस पर उपमुख्यमंत्री ने इसकी जांच नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव से करवा कर सील करने का आदेश दिया। बुधवार को नगर निगम ने संस्था के भवन को सील कर लिया।
वहीं, संस्था के पदाधिकारी जोगिंदर चावला ने कहा कि उप मुख्यमंत्री को गुमराह किया गया है। वहां कोई व्यवसायिक गतिविधियां नहीं की जाती। केवल सामाजिक कार्य किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें