फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मार्केट कमेटी का सचिव निलंबित, ठेका देने में गड़बड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। डबुआ सब्जी मंडी के पार्किंग ठेके में गड़बड़ी करने के मामले में फरीदाबाद मार्केट कमेटी के सचिव ऋषि कुमार को सरकार ने बुधवार को निलंबित कर दिया। इस दौरान उन्हें क्षेत्रीय कार्यालय हिसार से अटैच कर दिया गया। उन पर ठेका देने में तय मानकों का पालन नहीं करने का आरोप है।
विज्ञापन

विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद की डबुआ सब्जी मंडी में पार्किंग का टेंडर निकाला गया था। जिसमें पांच व्यक्तियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया था। नियमानुसार एच 5 को टेंडर दिया जाना चाहिए था और अगर किसी स्थिति में एच -5 वाला (सबसे कम रेट वाला) व्यक्ति टेंडर नहीं लेता है तो टेंडर एच-4 वाले को अलॉट किया जाना चाहिए। यदि एच-5 और एच -4 दोनों ही टेंडर नहीं लेते हैं तो नियमानुसार पुन: टेंडर किया जाना चाहिए था जोकि नहीं किया गया। आरोप है कि अधिकारियों ने मिलीभगत करके एल-3 मलिक टेड्रिंग कंपनी को ठेका दे दिया। जब एच -5 और एच -4 द्वारा टेंडर नहीं लिया गया तो उसकी ईएमडी की राशि जब्त की जानी चाहिए थी जोकि जब्त नहीं करके वापस कर दी गई। विधायक ने जानकारी मिलते ही कृषि मंत्री जेपी दलाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुख्य प्रशासक को लिखित शिकायत की दी थी। विधायक ने कहा कि इस पूरे मामले में लगभग 50 लाख रुपये का घोटाला है। इसी मामले में बुधवार को मार्केट कमेटी के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने सचिव ऋषि कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें