फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवक को यातनाएं देने के मामले में एक गिरफ्तार, दो दिन की रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। युवक को यातनाएं देने के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, अन्य फरार है। उनकी तलाश जारी है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी के साथियों सहित अन्य की जानकारियां जुटाने का प्रयास करेगी। इससे जल्द गिरफ्तारी में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

21 जनवरी को गुरुग्राम निवासी एक युवक को फरीदाबाद में रहने वाली एक नाबालिग को घुमाने के आरोप में थर्ड डिग्री दी गई थी। इस दौरान लड़की के परिजनों ने युवक को तरह-तरह की यातनाएं दीं। उसे सीकरी गांव के पास एक कमरे में किडनैप करके रखा और उसके साथ 11 लाेगों ने मारपीट की। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। युवक की आंख-नाक पर घूसों से हमला कर जांघ पर रोलर घुमाया था। इतना ही नहीं करंट के झटके दिए थे। उसके प्लास से नाखून खींचे गए। उसके निजी अंगों में सरिया व नमक-मिर्च डाल दी। इतना सब कुछ करने के बाद आरोपियों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू की। पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी राजू को गिरफ्तार किया है। राजू पर कई गंभीर आरोप हैं। राजू ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर निजी अंगों में सरिया डाल दिया था। राजू ने युवक का गला दबाया। जांघ पर रोलर घुमाने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें