फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से बनीं 25 दुकानें ध्वस्त कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बुआ मंडी क्षेत्र में की कार्रवाई, नोटिस देकर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद ने शनिवार को डबुआ मंडी क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 दुकानों को गिरा दिया। निगम की इस कार्रवाई में दो जेसीबी मशीनें लगाई गईं। बताया गया कि इन दुकानों को मार्केट कमेटी की जमीन पर शेड डालकर कब्जा कर बनाया गया था।



नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, दुकानदारों को पहले भी कई बार नोटिस देकर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन किसी ने पालन नहीं किया। आखिरकार शनिवार सुबह निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन




कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने विरोध जताते हुए हंगामा भी किया, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं होने दी गई। अधिकारियों ने बताया कि मार्केट कमेटी की जमीन पर अवैध निर्माण लंबे समय से चल रहा था।
विज्ञापन




नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी को भी सरकारी जमीन पर कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। निगम की कार्रवाई से इलाके में चर्चा का माहौल है। दुकानदारों का कहना है कि वे लंबे समय से यहां रोजगार कर रहे थे और उन्हें पहले से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग थी। वहीं प्रशासन ने साफ किया कि अवैध निर्माण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें