फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने आठ शिविर में 91 लाख रुपये की कर वसूली की

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने आठ शिविर में 91 लाख रुपये की कर वसूली की
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम की ओर से शहर के अलग-अलग इलाकों में आठ कर वसूली शिविर का आयोजन किया गया। इनमें 91.42 लाख रुपये की वसूली की गई। लोगों के पानी और सीवर के अवैध कनेक्शनों को वैध किया गया। इस दौरान हजारों ने शिविर में पहुंच कर सरकार की ब्याज माफी योजना का लाभ उठाया।
नगर निगम की ओर से एनआईटी एक स्थित बी ब्लॉक हनुमान मंदिर के परिसर में शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 6.52 लाख रुपये, संजय गांधी मेमोरियल नगर स्थित श्रीराम माडर्न हाई स्कूल के शिविर में 17.76 लाख, जवाहर कालोनी स्थित श्री राम मंदिर के शिविर में 15.48 लाख, सेक्टर-11 डीएलएफ स्थित छोटू राम लाइब्रेरी शिविर में 13.27 लाख, सूर्या नगर फेज दो में 10.54 लाख रुपये की वसूली की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श नगर बल्लभगढ़ स्थित बाला कॉलेज में 12.50 लाख , सेक्टर-दो स्थित सामुदायिक शिविर में 13.24 लाख, वार्ड नंबर-5 हैप्पी डे प्ले स्कूल के शिविर में 1.9 लाख, हनुमान मंदिर और सेक्टर 2 स्थित सामुदायिक केंद्र के अवैध पानी व सीवर कनेक्शनों को वैध करने के शिविर में क्रमश: 32,500 रुपये व 62,500 रुपये की कर वसूली की गई। इन कैंप में पानी व सीवर के 130 अवैध कनेक्शनों को वैध किया गया। नगर निगम के क्षेत्रिय एवं कर अधिकारी (मुख्यालय) रतन लाल रोहिल्ला ने बताया कि सरकार की योजना अनुसार वर्ष 2010-11 से 2018-19 तक के संपत्ति कर की राशि एकमुश्त जमा करने वाले करदाताओं का पूरा ब्याज माफ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की इस योजना के बावजूद जो करदाता 31 दिसंबर तक भी अपना संपत्ति कर जमा नहीं करवाते हैं तो नगर निगम की ओर से ऐसे बकायादारों की संपत्ति को सील करने का अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें