फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे के पीछे मिला ट्रक चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाबे के पीछे मिला ट्रक चालक का शव
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सेक्टर-64 बाईपास रोड स्थित ढाबे के पास से शनिवार रात एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बीके अस्पताल भेज परिजनों को सूचना दे दी है। आदर्श नगर थाना पुलिस ने बताया कि बाईपास रोड स्थित ओम ढाबे के पीछे एक व्यक्ति मृत हालत में मिला था। ढाबा संचालक ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक की जेबों की तलाशी ली, तो उसमें ड्राइविंग लाइसेंस मिला। जिस पर मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी उमेश के रूप में हुई। उसकी उम्र करीब 48 साल है। ढाबा संचालक ने बताया कि शनिवार रात को ढाबे पर दो ट्रक आकर रुके थे। ट्रक ड्राइवर यहीं पर खाना खाकर सो गए थे। शनिवार सुबह ड्राइवरों ने उमेश की तलाश भी की, मगर उसका पता नहीं चल पा रहा था। एसएचओ राजेंद्र शर्मा ने बताया कि इस बारे में मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें