फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नगर निगम कर्मचारियों ने महापौर कार्यालय का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन में कर्मचारी नेताओं ने लंबित मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे नगर निगम कर्मचारियों ने सोमवार को महापौर कार्यालय का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा। महापौर की अनुपस्थिति में उनके सचिव ने कर्मचारियों से ज्ञापन लिया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने पूर्व में किए गए समझौतों और वायदों को लागू नहीं किया है। जिसके विरोध में आंदोलन जारी रहेगा।

नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारी 13वें दिन भी हड़ताल पर रहे। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में कर्मचारी नेताओं ने लंबित मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने बताया कि 18 अगस्त को विश्वासघात दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान सुबह नौ से 11 बजे तक नगर निगम में दो घंटे कामकाज बंद रखकर तालाबंदी की जाएगी। इसके बाद कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला दहन करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार के साथ हुए समझौतों को लागू करने के साथ उनकी लंबित मांगों का तत्काल समाधान जरूरी है। प्रदर्शन में नगरपालिका कर्मचारी संघ, सफाई कर्मचारी यूनियन, सीआईटीयू समेत विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें