फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पेयजल समस्या से परेशान लोगों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षद के खिलाफ नारेबाजी की, समस्या के समाधान की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-23 स्थित गली नंबर-11 और आसपास की गलियों में पिछले छह महीने से पेयजल संकट बना हुआ है। पानी की समस्या से परेशान लोगों ने सोमवार शाम करीब 4 बजे 22 फीट रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने पार्षद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि सेक्टर-23 की गली नंबर 9, 10, 11 और 12 में लंबे समय से पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। मजबूरी में लोग टैंकरों से पानी खरीदकर घर का काम चला रहे हैं। टैंकर चालक भी जरूरत का फायदा उठाकर मनमाने दाम वसूल रहे हैं। लोगों का कहना है कि पानी खरीदने में हर महीने हजारों रुपये खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी रेनू, पूजा और सीमा ने बताया कि कई बार पार्षद और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों को कई बार गंदे पानी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि दूषित पानी के कारण हाथों में एलर्जी समेत त्वचा संबंधी परेशानी होने लगी है।
विज्ञापन


सड़क खुदी होने से टैंकर पहुंचना भी मुश्किल

निवासी निभा और हेमा ने बताया कि क्षेत्र में सड़क को खोद दिया गया है। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण पानी के टैंकर भी गलियों तक आसानी से नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। इसके अलावा इलाके में बिजली कटौती और सीवर जाम की समस्या भी बनी हुई है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि छह महीने से समस्या झेलने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने प्रशासन से पेयजल आपूर्ति बहाल करने, सड़क की मरम्मत कराने और सीवर व बिजली की समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें