लालपुर सरपंच पति ललित चौहान ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार केंद्र और हरियाणा में विकास कार्य कर रही है, अब उसी का हिस्सा बनकर हम भी हमने गांव का विकास कराएंगे।
हरियाणा में हाल ही में हुए पंचायत चुनावों में लोगों ने गांवों की छोटी सरकार का चयन कर लिया है। इसके साथ ही नए सरपंचों ने अपना कार्यभार भी संभाल लिया है। इसी क्रम में फरीदाबाद खंड के लालपुर गांव में पूजा चौहान ने भी रिकॉर्ड दो तिहाई वोटों से विजय होकर सरपंची का चुनाव जीता है। अब उन्होंने अपने पति ललित चौहान के साथ मिलकर गांव के विकास लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इसी बीच पूजा चौहान अपने पति और समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गई हैं। बुधवार को हरियाणा सरकार में मंत्री और फरीदाबाद सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने सभी को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। लालपुर सरपंच पति ललित चौहान ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार केंद्र और हरियाणा में विकास कार्य कर रही है, अब उसी का हिस्सा बनकर हम भी हमने गांव का विकास कराएंगे। उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का भरपूर साथ मिलेगा। जिससे जल्द ही हमारा छोटा सा गांव हरियाणा ही नहीं, देश के विकसित गांवों में शुमार होगा।