फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार बनी चिता: फरीदाबाद में चलती गाड़ी में लगी आग, जिंदा जलने से चालक की मौत

Sun, 05 Oct 2025 10:06 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। मौके पर पहुंची बीपीटीपी थाना पुलिस ने कार में मिले कंकाल को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
कार में आग लगने से ड्राइवर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद सेक्टर- 84 स्थित पुरी प्राणायाम सोसाइटी के पास रविवार को चलती कार में आग लग गई। हादसे में कार में बैठे 27 वर्षीय युवक की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव पुरानी भूपानी निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। वह ओला कैब चालक था।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अजय की कार सीएनजी और पेट्रोल दोनों से चलती थी। रविवार दोपहर करीब चार बजे के आसपास वह अपनी पंक्चर कार को ठीक कराने के लिए निकला था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और अचानक उसमें आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अजय कार से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि वह बाहर नहीं निकल सका। वह कार के अंदर ही जिंदा जल गया। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन नाकाम रहे।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। मौके पर पहुंची बीपीटीपी थाना पुलिस ने कार में मिले कंकाल को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मृतक अजय दो भाइयों में बड़ा था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। एक तीन साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है, कार में आग लगने के असली कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें