फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीके अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को दिल्ली रेफर किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद इलाके में रविवार सुबह चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मांझे से उसकी गर्दन पर करीब 11 सेंटीमीटर लंबा गहरा घाव हो गया, जबकि माथे पर भी करीब पांच सेंटीमीटर की चोट आई है।
विज्ञापन

गंभीर हालत को देखते हुए बीके अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को दिल्ली के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान पल्ला पावर हाउस निवासी पंकज के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में काम करता है। रविवार सुबह वह बाइक से ओल्ड फरीदाबाद स्थित अपनी बुआ के घर जा रहा था। ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर पर पहुंचते ही अचानक पतंग का चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में लिपट गया। अचानक मांझा गर्दन में फंसने से पंकज कुछ समझ नहीं पाया और बाइक तुरंत नहीं रोक सका। बाइक चलती रहने के कारण मांझा गर्दन पर कसता चला गया और उसकी त्वचा को बुरी तरह काट दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पंकज को अस्पताल पहुंचाने वाले रूपेश कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-17 की ओर जा रहे थे। फ्लाईओवर पर भीड़ लगी हुई थी। कई लोग घायल युवक का वीडियो बना रहे थे लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आ रहा था। उन्होंने बिना देरी किए पंकज को बीके अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें