बल्लभगढ़। अवैध शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देसी शराब के कुल 252 पव्वे बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान आनंद निवासी सेक्टर-143 फरीदाबाद और नवीन निवासी एनआईटी फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस उपायुक्त अपराध राजेश कुमार मोहन के निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी में शामिल आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 15 अगस्त को क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने सेक्टर-143 में कार्रवाई की। संवाद