फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल मां: महिला ने बेटे संग मिलकर की बेटी की हत्या, पिता के ईमेल से खुला मौत का राज; 10 माह बाद कंकाल बरामद

Sun, 23 Jun 2024 07:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

शव के संबंध में किसी को पता नहीं चले इसलिए आरोपियों ने गड्ढे को भरकर सीमेंटेड फर्श करवा दिया। इस कारण लोगों को जानकारी नहीं मिली। रविवार को पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
मां ने बेटे संग मिलकर की बेटी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित गांव धौज में आन की खातिर बेटी की हत्या करने का आरोप मां और बेटे पर लगा है। पुलिस ने घर से 10 माह पुराना किशोरी का कंकाल भी बरामद कर लिया है। कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेजा गया है। मामले में पिता ने पत्नी पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। धौज थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

धौज गांव निवासी ताहिर, पत्नी अनीफा बेगम, एक बेटा और बेटी प्रवीणा के साथ रहते थे। पति-पत्नी में लंबे समय से मन-मुटाव होने के कारण ताहिर पत्नी और बच्चों को छोड़कर करीब 12 वर्ष पहले सउदी अरब चले गए। यहां परिवार के अन्य सदस्यों से बच्चों की हालचाल लेते रहे। सात जून को पिता ने ईमेल के माध्यम से पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतक किशोरी की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 

महिला ने बताया कि करीब 10 महीने पहले उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली थी। महिला ने बताया कि बेटी एक वर्ष पहले किसी लड़के के साथ चली गई थी, बाद में वापस आने के बाद सभी रिश्तेदार उसे ताने मारने लगे, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने डर की वजह से बेटी का शव, बेटे संग मिलकर घर में ही दफना दिया था।

शव दफनाकर फर्श को कराया सीमेंटेड
शव के संबंध में किसी को पता नहीं चले इसलिए आरोपियों ने गड्ढे को भरकर सीमेंटेड फर्श करवा दिया। इस कारण लोगों को जानकारी नहीं मिली। रविवार को पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम में बड़खल तहसीलदार, एफएसएल और धौज थाना प्रभारी की टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस की ओर से वीडियोग्राफी करवा साक्ष्य एकत्रित किए गए। पुलिस ने मौके से दफन कंकाल को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

अधिकारी का पक्ष
थाना धौज पुलिस टीम ने 10 महीने पहले घर में दफन 17 वर्षीय किशोरी के शव को बरामद किया है। प्राथमिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई है। किशोरी के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - महेश श्योराण, एसीपी, मुजेसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें