सुसाइड से पहले बेटे को छोड़ा स्कूल
मिली जानकारी के अनुसार रेनू सोमवार सुबह अपने छह साल के बेटे लक्ष्य को स्कूल छोड़ने गई थी। उस समय उसकी तीन साल की बेटी सिद्धि भी उसके साथ थी। स्कूल से लौटते समय रेनू रेलवे लाइन की ओर चली गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन के सामने उसने अपनी बच्ची के साथ छलांग लगा दी।
पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर ने मांगे पांच हजार रुपये
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है, लेकिन इसके पीछे की वजहों की जांच की जा रही है। घटना की सूचना जीआरपी को सुबह करीब 10 बजे मिली थी। हालांकि पोस्टमार्टम को लेकर अस्पताल में उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब परिजनों ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम करने के बदले डॉक्टर की ओर से पांच हजार रुपये की मांग की जा रही है। इसी बात को लेकर अस्पताल परिसर में हंगामा हुआ।