फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर में चोरी के मामले में मां-बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों आरोपी पहले भी जा चुके हैं जेल, मुख्य आरोपी पर पहले से आठ मामले दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 ने घर से सोने के आभूषण और नकदी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए मां-बेटे को मंगलवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बालाजी कॉलोनी, गांव करनेरा निवासी अनित उर्फ ओप्पो (22) और उसकी मां के रूप में हुई है। अदालत में पेश करने के बाद दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
जांच के दौरान क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 ने दोनों को पकड़ा है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि अनित ने वारदात की रात पहले मुख्य गेट का ताला तोड़ा और फिर छत पर जाने वाले दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दी, ताकि परिवार नीचे न आ सके। इसके बाद उसने घर से आभूषण और नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, संजय एन्क्लेव निवासी एक व्यक्ति ने21 जून की रात घर से चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार, चोरी किए गए आभूषण आरोपी ने अपनी मां को दिए, जिसे उसने मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर करीब 2 लाख रुपये का लोन लिया। पुलिस आभूषणों की बरामदगी की प्रक्रिया में जुटी है। पुलिस ने बताया कि अनित पर पहले से चोरी के आठ मामले दर्ज हैं और वह जून में ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। वहीं उसकी मां भी पूर्व में चोरी के एक मामले में जेल जा चुकी है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें