फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। रमजान के पहले जुमे पर शहरभर की मस्जिदों में नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। दोपहर से पहले ही प्रमुख मस्जिदों के बाहर नमाजियों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। कई स्थानों पर ईद जैसा माहौल नजर आया।
भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए। शहर की प्रमुख मस्जिदों में से एक जामा मस्जिद ऊंचा गांव में दोपहर करीब 12 बजे से ही लोग पहुंचने लगे थे। नमाज के समय मस्जिद परिसर पूरी तरह भर गया। मस्जिद कमेटी की ओर से पानी, चटाइयों और साफ-सफाई की व्यवस्था की गई थी। पार्किंग को व्यवस्थित रखने के लिए स्थानीय लोगों ने सहयोग किया जिससे मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति नहीं बनी। मस्जिद के इमाम मौलाना जमालुद्दीन ने जुमे की नमाज़ अदा कराई और रमज़ान को रहमत व बरकत का महीना बताते हुए जरूरतमंदों की मदद, आपसी सद्भाव और देश की तरक्की के लिए दुआ करने का संदेश दिया।
विज्ञापन


इसी तरह जामा मस्जिद एनआईटी, जामा मस्जिद बल्लभगढ़ और जामा मस्जिद सेक्टर-29 में भी बड़ी संख्या में लोग नमाज़ के लिए एकत्रित हुए। कई स्थानों पर मस्जिदों के बाहर तक नमाजियों की पंक्तियां लगी रहीं। पुलिस की ओर से संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए थे। यातायात पुलिस ने मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक को डायवर्ट किया ताकि नमाज के दौरान आम लोगों को परेशानी न हो। अधिकारियों के अनुसार सभी स्थानों पर नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन


रमजान की शुरुआत के साथ बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। शाम के समय इफ्तार की तैयारी के लिए बाजारों में खासी भीड़ देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जुमे की नमाज में उमड़ी भीड़ ने शहर में भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया है। प्रशासन ने आगे भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि पूरे महीने अमन और व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें