फरीदाबाद। बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी के कार्यालय से करीब 2 लाख 34 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आहिरवाड़ा बल्लभगढ़ निवासी संजीव यादव ने बताया कि उनका बिल्डिंग मटेरियल का कारोबार है। उनकी दुकान कौशिक फार्म हाउस भगत सिंह कॉलोनी में है। 30 जुलाई की दोपहर को चोर उनके कार्यालय से 2 लाख 34 हजार रुपये चोरी करके ले गया। जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो उनको पता चला कि आरा मशीन भगत सिंह कॉलोनी में रहने वाले हेमंत धाकड़ ने उनके कार्यालय में चोरी की है। थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद