फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक माह में स्ट्रीट लाइटें खराब होने की 500 से अधिक शिकायतें मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईटी, जवाहर कॉलोनी, त्यागी मार्केट, चाचा चौक, राजीव कॉलोनी के लोग कर रहे सबसे ज्यादा शिकायतें
विज्ञापन




काजल कुमारी

फरीदाबाद। एक महीने के भीतर नगर निगम को स्ट्रीट लाइटों के खराब होने की 500 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। अंधेरे में सफर करने को मजबूर लोग सबसे अधिक शिकायतें एनआईटी-1, 2, 3, 5, जवाहर कॉलोनी, त्यागी मार्केट, चाचा चौक, राजीव कॉलोनी, जीवन नगर और डबुआ कॉलोनी से कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हुई हैं, जिससे आमजन को रात के समय आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।



स्थानीय निवासियों का कहना है कि अंधेरे के कारण न केवल राहगीरों को परेशानी होती है बल्कि दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। कई बार लोग अपनी शिकायतें निगम कार्यालय और हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर निगम के जूनियर इंजीनियर विजय वशिष्ठ ने जानकारी दी कि जुलाई महीने से अब तक 500 से अधिक शिकायतें स्ट्रीट लाइटों के खराब होने की दर्ज हुई हैं। इनमें से कई शिकायतें मोबाइल एप के माध्यम से भी प्राप्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि निगम की टीम रोजाना रूटीन वर्क के तहत खराब लाइटों को दुरुस्त करती है। तकनीकी कारणों और मशीनों की खराबी के चलते बार-बार लाइटें बंद हो जाती हैं। निगम द्वारा मरम्मत कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है।



वर्जन

हमारी कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट अधिकतर खराब ही रहती है जिससे हम लोग रात के अंधेरे में रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। - सुनीता देवी, डबुआ कॉलोनी



इलाके में लाइट खराब होने की समस्या बढ़ रही है। इस पर ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए। महेश, एनआईटी-1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें