फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमितों के संपर्क में आए 40 हजार लोगों की हो रही निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर हर दिन नए रिकॉर्ड सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में दस लोगों की जान आधिकारिक आंकड़ों में चली गई। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ा दी है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों को विभाग निगरानी में रख रहा है। अप्रैल के बीते 25 दिनों में ऐसे लोगों का आंकड़ा लगभग 12 गुना बढ़ गया है। फिलहाल जिले में 40 हजार से अधिक लोग विभागीय निगरानी में हैं।
विज्ञापन

क्वरंटीन पीरियड लगभग 14 दिन पूरा होने तक विभाग ऐसे लोगों को कोरोना संदिग्ध मान इनके स्वास्थ्य की निगरानी में जुटा है। हालांकि यह पीरियड 28 दिन का है। बुखार, खांसी, जुकाम के लक्षण दिखाई देने पर संदिग्ध की जांच कर संक्रमण की पुष्टि की जा रही है। कम लक्षण वाले कोरोना मरीज को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। फिलहाल जिले में अब तक 63 हजार 734 कोेरोना संक्रमित मिले हैं। इनके संपर्क में आने वाले 3,67,873 लोगों को स्वास्थ्य विभाग अपनी निगरानी पर रख चुका है। इनमें से 3,27,177 लोग अपना पीरियड पूरा कर चुके हैं। 24 अप्रैल तक जिले में 40,696 लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में थे। फरवरी में सर्विलांस पर रखे गए लोगों की संख्या 300 के आसपास रह गई थी। मार्च में संख्या बढ़कर 3187 तक पहुंच गई। अप्रैल में काफी तेजी से नए मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में निगरानी में रखे गए लोगों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों से रोज लगभग एक हजार से अधिक नए मरीज मिल रहे हैं।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के तीन मंत्र हैं, टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट। कांटेक्ट ट्रेसिंग इसमें सबसे अहम है। इससे संक्रमण चेन तोड़ने में मदद मिलती है। एक संक्रमित के संपर्क में आने वाले लगभग 15 लोगों को ट्रेस कर उन्हें निगरानी में रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रामभगत, कोविड, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें