फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीमार बेटे के इलाज के लिए लोन दिलाने का वादा देकर ठगे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
-फर्जी लोन दिलाने और धोखाधड़ी करने के मामले में कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सुभाष कॉलोनी निवासी महिला से लोन दिलाने के नाम पर ठगी हो गई। महिला अपने बीमार बेटे का उपचार करवाने के लिए लोन लेना चाहती थी। आरोपी ने उसको फर्जी लोन दिला दिया। जब महिला को ठगी का पता चला तब उसने लोन बंद करवाने की बात कही। इसके नाम पर भी आरोपी ने रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बुधवार को थाना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुभाष कॉलोनी निवासी रामबाई ने बताया कि 2024 के जुलाई में उनका बेटा बीमार हो गया था। उसके इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी दौरान उनके परिचित हरी के माध्यम से उनकी मुलाकात पनासा फाइनेंस लिमिटेड के मैनेजर शैलेश कुमार पाठक से हुई। आरोपी ने लोन दिलाने का आश्वासन देकर उनके घर के जरूरी दस्तावेज ले लिए। इसके बाद 2.50 लाख का लोन स्वीकृत कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बाद उनके बैंक खाते में अलग-अलग किस्तों में लगभग 2.67 लाख की राशि प्राप्त हुई। बाद में जब पीड़िता ने लोन दस्तावेजों की जांच कराई तो पता चला कि उनके नाम पर 3.25 लाख का लोन दर्शाया गया है। जिसकी मासिक किस्त 9,362 रुपये तय की गई थी और कुल 72 किस्तें निर्धारित थीं। इसके बाद महिला ने आरोपी को लोन बंद करने के लिए कहा। आरोपी ने लोन बंद कराने के नाम पर 1.40 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद जब वह अपने दस्तावेज वापस लेने पहुंची, तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी। इसके बाद वह बैंक शाखा से जानकारी लेने गई तो पता चला कि उनके खाते में वास्तविक रूप से केवल 81 हजार रुपये ही जमा हुए हैं, जो पहले से ही किस्तों के रूप में उनके द्वारा भरे गए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें