फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीरंदाजी प्रतियोगिता में मोहित भाटी ने जीते चार पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जींद में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। इनमें मोहित भाटी ने अलग-अलग कैटेगरी में दो स्वर्ण और दो कांस्य सहित कुल चार पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वहीं तरुण कुमार दीक्षित ने एक स्वर्ण और एक कांस्य सहित दो पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मोहित भाटी का जूनियर और सीनियर नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन भी हुआ है। नेशनल प्रतियोगिता 11 से 18 नवंबर तक मेघालय में खेली जाएगी। मोहित भाटी और तरुण कुमार दीक्षित की उपलब्धि पर उनके साथी खिलाड़ियों और उनके कोच नीरज यादव और हरकेश चौधरी ने उन्हें बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें