फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सरकारी अस्पतालों में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा को लेकर चिकित्सा अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन


क्रिटिकल केयर यूनिट, एमआरआई, सीटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया

संवाद न्यूूज एजेंसी

फरीदाबाद। अरावली गोल्फ क्लब स्थित सभागार में हरियाणा स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने शुक्रवार को जिले का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा को लेकर चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले के अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के निर्देश दिए।
डॉ. सिंह ने क्रिटिकल केयर यूनिट, एमआरआई, सीटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे, प्राइवेट रूम और शेल्टर होम जैसी सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत हर जिले का सामान्य अस्पताल सर्वश्रेष्ठ अस्पताल बनना चाहिए, जिसमें 24 घंटे जांच व इलाज की सुविधा उपलब्ध हो।
विज्ञापन


टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य पर दिया जो
डॉ. सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2025 तक टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाए जाएं और ज्यादा से ज्यादा टीबी के सैंपल लेकर जांच की जाए। उन्होंने दोबारा टीबी होने वाले मरीजों पर खास नजर रखने को कहा।


लिंगानुपात को लेकर निगरानी बढ़ाने के दिए आदेश
बैठक में लिंगानुपात सुधार और महिला स्वास्थ्य संस्थानों पर निगरानी बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। कम लिंगानुपात वाले संस्थानों के जिम्मेदार अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और कैंसर जैसी बीमारियों की शत प्रतिशत स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने को भी कहा गया।

कैंसर केयर और मनोरोग केंद्र की दिशा में प्रयास
फरीदाबाद में कैंसर केयर यूनिट की शुरुआत की तैयारी की जा रही है ताकि मरीजों को इलाज के लिए अन्य शहरों की ओर न जाना पड़े। साथ ही, मनोरोग चिकित्सा सेवाएं भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने अस्पतालों में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत रखने, सुरक्षा गार्ड को निर्धारित वर्दी में रहने और अस्पतालों में अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



टीबी के मामलों को लेकर निजी अस्पतालों को चेतावनी
डॉ. सिंह ने निजी अस्पतालों को स्पष्ट चेतावनी दी कि टीबी के मामलों की रिपोर्टिंग में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित प्रावधानों के तहत दो साल तक की सजा हो सकती है। इस समीक्षा बैठक में सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा, पीएमओ डॉ. सतविंदर वशिष्ठ, डिप्टी सीएमओ डॉ. राम भगत सहित जिले के तमाम वरिष्ठ चिकित्सक और स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें