फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रोडवेज डिपो को मिलेंगी बीएस-6 की चार नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। रोडवेज डिपो को जल्द ही चार और नई बीएस 6 की बसें मिलेंगी। यह सभी बसें सामान्य होंगी। इन बसों के आने के बाद डिपो के पास कुल 177 बसें हो जाएंगी, जिसके बाद यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

वर्क्स मैनेजर जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनके डिपो को चार और नई सामान्य बस अलॉट हुई हैं जिनकी सोमवार तक डिपो में आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अभी उनके पास कुल 23 बसें एसी की हैं जिनमें से रूटों पर 13 एसी बसें चलाई जा रही हैं। वहीं 10 बसों की आरसी नहीं होने की वजह से वह अभी डिपो के अंदर खड़ी हैं। उन्होंने बताया कि उन बसों का इंश्योरेंस करवाने के लिए भेजा हुआ है जिसमें करीब एक महीने का समय लगता है। उसके बाद उन बसों की आरसी का कार्य होगा। उसके बाद उनको रूटों पर चलाया जाएगा। इन चार बसों के आने के बाद बसों की कुल संख्या 177 तक पहुंच जाएगी। इन बसों के आने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें