फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अमेजॉन वेयरहाउस से आईफोन चोरी, एक आरोपी को पकड़ा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावड़ू। उपमंडल के थाना मोहम्मदपुर अहीर क्षेत्र के गांव झामुवास में स्थित अमेजन कंपनी के वेयरहाउस से लाखों रुपये के तीन आईफोन गायब करने का मामला सामने आया है। दो कंपनी कर्मचारियों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया जिसमें एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया, पकड़े गए आरोपी से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फिलहाल कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत पर मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि अजीत झा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अमेजॉन में कार्यरत कर्मचारी मुकेश वर्मा, निवासी कानपुर उत्तर प्रदेश और धर्मपाल सिंह, निवासी भिवानी हरियाणा ने मिलकर कंपनी से तीन महंगे एप्पल आईफोन चोरी कर लिए। शिकायत के अनुसार दोनों कर्मचारियों ने बड़ी चालाकी से यह फोन चोरी की वारदात अंजाम दी। धर्मपाल सिंह ने वेयरहाउस से फोन निकालकर मुकेश वर्मा को दिए, जिसने उन्हें सीपीयू में छिपाकर कंपनी से बाहर निकाल लिया। जब कंपनी ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पूरी वारदात सामने आ गई। इसके बाद कंपनी प्रबंधन ने आरोपी मुकेश वर्मा को पूछताछ के लिए बुलाया, जिसने चोरी की बात कबूल कर ली। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसे कंपनी प्रतिनिधि ने आरोपी सहित पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने आरोपी मुकेश वर्मा से एक फोन बरामद कर लिया है, जबकि दो अन्य फोन और आरोपी धर्मपाल सिंह की तलाश जारी है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें