फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ऐतिहासिक कुएं के पास रातों-रात खुदाई से तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावडू। उपमंडल के गांव गोयला में मोहम्मदपुर अहिर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव में स्थित एक पुरानी ऐतिहासिक कुएं के पास और दरगाह की बाउंड्री के साथ पंचायती भूमि पर बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा खजाने की तलाश में गड्ढा खोदा गया। सुबह ग्रामीणों ने इस घटना को देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार यह ऐतिहासिक कुआं और दरगाह गांव की पंचायती जमीन पर स्थित है। अज्ञात लोगों ने रात के अंधेरे में कुएं के पास गहरी खुदाई की और एक पत्थर को भी साथ ले गए। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश है, और उनका मानना है कि यह खुदाई धन के लालच या अंधविश्वास के चलते की गई है। कुछ सूत्रों का कहना है कि धार्मिक पाखंड में लिप्त लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही मोहम्मदपुर अहिर थाना प्रभारी राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव के सरपंच प्रतिनिधि संदीप ने बताया कि फिलहाल कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन जरूरत पड़ने पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें