फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बदमाशों ने युवक के पैर तोड़े, 6200 रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। बड़खल झील चौक पर बुधवार रात युवक के साथ मारपीट कर बदमाशों ने 6200 रुपये लूट लिए। इस दौरान उसके साथ जमकर मारपीट की, युवक की दोनों टांगे तोड़ दी। घायल बीके नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है।
अस्पताल में दाखिल युवक राज ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का निवासी है। यहां छोटे भाई अनूप के साथ बड़खल में रहता है। दोनों मामा ज्ञान और नानी के पास चार दिन पहले काम धंधा करने के लिए आए हैं। वे पटेल चौक के पास केले की रेहड़ी लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज ने बताया कि बुधवार को काम अच्छा हुआ था। मामा ने देर शाम को उन्हें बुलाया और 6200 देकर घर भेज दिया। वह पैसे लेकर बड़खल झील चौक पर पहुंचे तो बदमाशों ने लोहे के सरिए से हमला कर दिया। हमलवार उसके पैसे लूट कर फरार हो गए। बदमाशों ने राज के पांव तोड़ दिए। अनूप घायल भाई को लेकर बीके अस्पताल में पहुंचा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें