फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मंत्री ने राशन में गबन की शिकायत पर दिखाई सख्ती, दिए जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेश नागर स्कूल की बाउंड्रीवॉल बनाने के लिए जल्द व्यवस्था बनाने का दिया आश्वासन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मंत्री राजेश नागर ने रविवार को अपने निवास पर आयोजित खुले दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने राशन में गबन की शिकायत को सख्ती से लेते हुए जांच के तुरंत आदेश दिए। पलवल के गांव मालपुरी रूपड़ाका से आए शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके यहां डिपो होल्डर राशन में गबन करते पकड़ा गया था लेकिन उसपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मंत्री राजेश नागर ने इस पर बड़ी सख्त जांच उपरांत कार्रवाई के आदेश अधिकारी को दिए।
विज्ञापन

खुले दरबार में मंत्री ने कहा कि सरकार की जनहित योजनाओं के साथ किसी प्रकार की गड़बड़ वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसी प्रकार आरडब्ल्यूए सेक्टर-30 ने स्थानीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल की बाउंड्रीवॉल निर्माण की मांग रखी। उन्होंने मंत्री को बताया कि इस दीवार का निर्माण स्कूल और पार्क में अवांछित तत्वों की रोकथाम के लिए जरूरी है। इसपर नागर ने तुरंत प्रभाव से काम करने की बात कही। इसके अलावा धीरज नगर से सटे गिरदावर एन्क्लेव के लोगों ने स्थानीय सुविधाओं की मांग का ज्ञापन दिया। मंत्री राजेश नागर ने सरकार के निर्देशानुसार इस पर काम करने की बात कही। मंत्री राजेश नागर ने बताया कि खुले दरबार के रूप में स्वजनों से मिलना अच्छा लगता है। उन्होंने बताया कि अपने निवास पर हर रविवार को खुला दरबार लगाने का उद्देश्य यही है कि जो व्यक्ति चंडीगढ़ नहीं आ सकते, वो यहां सरलता से मिलकर अपनी बात रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें