तिगांव। बाढ़ का पानी कम होने के बाद लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि, बाढ़ के कारण लोगों के पास जरूरी सामान की कमी हो गई है। ऐसे में इनकी मदद के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में फरीदाबाद सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सूरजपाल उर्फ भूरा ने चांदपुर गांव में निजी खर्चे से बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन, दवाइयां, भजन-कीर्तन व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाईं।शेल्टर होम में ठहरे बाढ़ प्रभावित लोग अब अपने घरों को लौट रहे हैं। जाते समय मजदूरों और ग्रामीणों को भोजन के पैकेट व दवा वितरित की गई। सरपंच ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की तरफ से मदद की जा रही है लेकिन सामाजिक संस्था भी इसके लिए आगे आ रही है।