फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनएच-19 पर गड्ढे में फंसी मंत्री राजेश नागर की गाड़ी, दो टायर फटे

विज्ञापन
विज्ञापन
- उजीना ड्रेन के पास हुआ हादसा, एनएचएआई अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर उजीना ड्रेन के पास सड़क के गहरे गड्ढे में फंसने से मंत्री राजेश नागर की गाड़ी के अगले और पिछले बाएं टायर फट गए। घटना छह अक्तूबर की रात करीब 9:30 बजे की है। पायलट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ईएचसी नरेंद्र कुमार के अनुसार, पलवल कंट्रोल रूम से उनकी गाड़ी को मंत्री की पायलट ड्यूटी सौंपी गई थी। करमन बॉर्डर से मंत्री को लेने के बाद पुलिस की गाड़ी आगे और मंत्री की गाड़ी पीछे चल रही थी। उजीना ड्रेन के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हादसा हुआ। पायलट गाड़ी का चालक वाहन को संभालने में सफल रहा, लेकिन मंत्री की गाड़ी के दोनों टायर फट गए। पुलिसकर्मी ने एनएचएआई अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें