बहीन। गांव मानपुर में कल्याण करोति मथुरा की ओर से निशुल्क नेत्र शिविर लगाया गया। इसमें 92 मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गईं। 11 मरीज मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित हुए। डॉ. इमरान कुरैशी ने बताया कि ऑपरेशन मथुरा के श्रीजी बाबा चिकित्सा संस्थान में होंगे। मरीजों को भोजन, दवा, चश्मा और आने-जाने की सुविधा निशुल्क मिलेगी। संवाद