फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खनन माफियाओं ने पुलिस टीम पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेत भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ा ले गए, हमले में तीन पुलिसकर्मियों को आई चोट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। खनन माफियाओं की ओर से पुलिस टीम पर हमले की घटनाएं थम नहीं रही हैं। शुक्रवार रात गांव राजपुर फुलेरा में रेत खनन माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर घायल कर दिया और रेत भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ा ले गए। हमले में तीन पुलिसकर्मियों को चोट आई है। आसपास के लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। भूपानी थाना पुलिस ने केस दर्ज का जांच शुरू कर दी है।
पुलिसकर्मी सुभाष चंद्र ने बताया कि उनकी तैनाती इंचार्ज के रूप में एक ईआरवी पर है। रोजाना की तरह शुक्रवार शाम वह चालक राजबीर व एसपीओ मानवेन्द्र के साथ कावड़ा मोड़ पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें गांव तिलोरी में दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली। सूचना पाकर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर झगड़े को शांत कराया और वापस लौट गई। जब वह गांव राजपुर फुलेरा स्थित एक शराब ठेके के पास पहुंचे तो देखा कि रेत भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली लोग कहीं लेकर जा रहे थे। उन्होंने पूछताछ और जांच के लिए चालक को रोका। चालक ने बताया कि ट्रैक्टर शाहबाद निवासी बबलू का है। उससे यमुना रेत संबंधित अन्य जानकारी और कागजात दिखाने के लिए कहा। उसी समय दो-तीन मोटरसाइकिल पर करीब छह-सात युवक पहुंचे और उन्होंने हमला कर दिया। युवकों ने मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। साथ ही युमना से खनन किए हुए रेत भरा ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मी ने बताया कि शनिवार को लोकसभा चुनाव में उनकी ड्यूटी लगी थी। इस कारण शुक्रवार रात हुई मारपीट की घटना की शिकायत भूपानी थाने में नहीं दे सके। चुनावी ड्यूटी संपन्न होने के बाद शनिवार रात उन्होंने थाने में शिकायत दी। भूपानी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के साथ आरोपियों की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम भी जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें