फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मतदान का वीडियो बनाकर किया वायरल, दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सराय ख्वाजा और होडल में आरोपियों ने मतदान के दौरान चोरी-छिपे वीडियो बनाकर किया था वायरल
विज्ञापन

फरीदाबाद। लोकसभा चुनाव में मतदान के दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक मामला सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र और दूसरा होडल का है। संबंधित थाना की पुलिस जांच में जुटी है। अनंगपुर डेयरी स्थित एक मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी ने सराय ख्वाजा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि शनिवार को बूथ नंबर 18 पर धमेंद्र नामक एक युवक ने मतदान करने के दौरान एक वीडियो-फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की, जो चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में होडल थाना पहुंचकर एक चुनाव अधिकारी ने शिकायत दी कि बूथ नंबर 153 पर मतदान करने पहुंचा एक व्यक्ति ने मतदान के दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें