फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्कूटी रैली से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर 16ए ​स्थित नेहरू कॉलेज से नारी श​क्ति वंदन कार्यक्रम को लेकर निकाली गई स्कूटी र - फोटो : pulwama news
विज्ञापन
मेयर ने रैली को दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में नारी सशक्तीकरण को लेकर बुधवार को एक अलग ही माहौल देखने को मिला जब नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर निगम मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को देश के विकास से जोड़ा।

नेहरू कॉलेज से शुरू हुई यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों- जगन्नाथ मंदिर, सनफ्लैग चौक, सेक्टर-15 मार्केट, बीपीटीपी रोड, इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप, सेक्टर-12 कोर्ट कॉम्प्लेक्स और थाना सेक्टर-12 से होते हुए निर्धारित रूट पर निकाली गई। पूरे रास्ते प्रतिभागियों में उत्साह नजर आया वहीं स्थानीय लोगों ने भी रैली का स्वागत किया।
विज्ञापन


मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। इस अधिनियम के तहत संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटों का आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जिस अधिकार की महिलाओं को प्रतीक्षा थी, अब वह हकीकत बन रहा है। इससे निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


स्कूटी रैली में बड़ी संख्या में छात्राओं, महिलाओं और युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आयोजन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की भी उपस्थिति रही, जिनमें अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया, एसडीएम हनी बंसल, सीईओ जिला परिषद शिखा, सीडीपीओ मीनाक्षी चौधरी, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल और कॉलेज प्रिंसिपल रितिका गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें