फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वैश्य समाज के मेधावियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कम्युनिटी कनेक्ट
विज्ञापन

- महाराजा अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री व एडीजीपी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। वैश्य अग्रवाल सभा सेक्टर-37 एवं अशोका एन्क्लेव द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। सेक्टर-37 कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक मित्तल मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने वैश्य समाज के मेधावियों को सम्मानित किया।

केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वैश्य अग्रवाल सभा के प्रधान विनोद गर्ग एवं पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों एवं अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और एडीजीपी आलोक मित्तल ने समाज के मेधावी एवं प्रतिभाशाली बच्चों को वैश्य प्रतिभा प्रोत्साहन सम्मान से सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्हें शिक्षा व करियर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन की पावन जीवनगाथा को कलाकारों ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी जयकिशन गुप्ता, जितेन्द्र यादव उर्फ बिल्लू पहलवान, आकाश गुप्ता, उमाशंकर गर्ग, साकेत अग्रवाल, प्रकाश सिंघल, अनिल जैन, मनोज गोयल, सुरेश गुप्ता, डॉ. मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें