फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री व विधायक का किया स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-46 के सामुदायिक भवन के करीब सवा दो करोड़ रुपये की लागत से होने वाले सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर आरडब्ल्यूए ने केंद्रीय राज्यमंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर और विधायक धनेश अदलखा का स्वागत किया। आरडब्ल्यूए प्रधान राज सिंह बैंसला के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने दोनों अतिथियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान आरडब्ल्यूए की ओर से सेक्टर की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया।


ज्ञापन में 100 गज के मकानों में पानी की नियमित आपूर्ति, बंद स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने और जर्जर बिजली तारों को बदलने की मांग की गई। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, मंदिर निर्माण शुरू कराने, अधूरे पार्कों का काम पूरा कराने, शिवालिक सोसाइटी की समस्याओं का समाधान, आवारा पशुओं और बंदरों से निजात दिलाने तथा बच्चों के लिए खेल मैदान उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेक्टर-46 में सेक्टर-12 और सेक्टर-31 के टाउन पार्क की तर्ज पर उससे भी बेहतर पार्क विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि आरडब्ल्यूए की ओर से रखी गई समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय किया जाएगा। इस मौके पर पार्षद लिक्खी चपराना, वरिष्ठ उपप्रधान धर्मबीर खटाना, संरक्षक हीरा लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष उपेंद्र पाठक सहित बड़ी संख्या में सेक्टरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें