फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया के विद्यार्थियों ने सीखी फोटोग्राफी की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (विवि) के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रोफेशनल फोटोग्राफी पर दो दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को फोटोग्राफी की बारीकियां सिखाई गईं।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता नितिन अरोड़ा ने बताया कि फोटोग्राफी में दक्षता के लिए तकनीकी ज्ञान होना आवश्यक है। इसकी बारीकियां सीखने व व्यवहारिकता में लाने से ही सफलता मिलेगी। इसमें कैरियर की अपार संभावनाएं हैं। वहीं, इसके लिए निरंतर अभ्यास और संयम जरूरी है। सत्र के दौरान उन्होंने फोटोग्राफी की बुनियादी जानकारी दी। इसमें कैमरे की स्पीड, अपर्चर और आईएसओ से संबंधित बातों के बारे में बताया। वेबिनार का आयोजन फैकल्टी ऑफ लिबरल आर्ट एंड मीडिया स्टडीज के डीन प्रो. अतुल मिश्रा की देखरेख में किया गया। इस मौके पर कुलपति प्रो. दिनेश कुमार, कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार गर्ग, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पवन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें