संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी पुल से शनिवार शाम एक व्यक्ति ने आगरा नहर में छलांग लगा दी। दो दिन बीत जाने के बाद भी युवक का शव बरामद नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर सोमवार को भी खेड़ी पुल के पास पांच बच्चों का पिता की भी नहर के अंदर कूदने का मामला सामने आया है। देर शाम तक भी उसका शव पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को नहीं मिला था।
शानिवार की शाम को कूदे व्यक्ति की पहचान भारत कॉलोनी निवासी नरेश के रूप में हुई है। नरेश सेक्टर-15 की मार्केट में मोटर मैकेनिक का काम करता था। उसके नहर में छलांग लगाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम नहर में उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि दोनों के शव को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। देर शाम तक दोनों में से किसी का शव नहीं मिला है। एसडीआरएफ की टीम ने नहर में तलाश कर रही है।
-
हेमलता