फरीदाबाद। एमडी क्रिकेट मैदान पर जगदीश प्रसाद मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में एमडी क्रिकेट अकादमी ने एफएमएस को 118 रन से हराया। टॉस जीतकर एफएमएस ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। एमडी क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 156 रन बनाए। हिमांशु नागर ने नाबाद 43 रन बनाए। अजय ने 25, हर्ष रावत ने 24 और दक्ष चौधरी ने 21 रन का योगदान दिया। एफएमएस की ओर से लक्ष्य और आयुष शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एफएमएस की टीम 11.2 ओवर में 38 रन पर सिमट गई। विराट राजपूत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2.2 ओवर पांच विकेट लिए। दक्ष चौधरी ने तीन विकेट झटके। 43 रन और एक विकेट लेने वाले हिमांशु नागर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।